पढ़ें : गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेने से बढ़ेगी इम्युनिटी

 

कोरोनावायरस से खुद को बचाए रखने के लिए भारतीयों ने आयुर्वेद की ओर रुख कर लिया है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आज के समय में लोग आयुष मंत्रालय के काढ़े से लेकर अश्वंगधा तक पर भरोसा दिखा रहे हैं। ऐसे में इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए गिलोय को भी जरूरी बताया जाता है। गिलोय (Giloy) एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई मामलों में लाभकारी है।

इम्युनिटी के लिए गिलोय

गिलोय में कई चिकित्सीय तत्व हैं, जो हमारे शरीर के लिए चमत्कार का काम करते हैं। इसे रोजाना लेने पर आपकी ओवरऑल स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पड़ सकता है। यहां तक कि गिलोय को फूड ओर ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा अप्रूव भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि गिलोय की जड़ और तना दोनों ही चिकित्सीय लाभ के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इस जड़ी-बूटी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बीमारी से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं। यह आपके शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालता है, जिससे आपका खून साफ रहता है। गिलोय बुखार आदि से भी शरीर की रक्षा करता है। इसी के साथ इसे जूस या गोली किसी भी तरह लिया जाए, यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

 


गिलोय को किस तरह लें?

हम सभी को ताजा गिलोय मिले, यह जरूरी नहीं है। मेडिकल स्टोर्स पर गिलोय की गोलियां आसानी से मिल जाती हैं। वयस्क इसकी दो गोलियां एक दिन में ले सकते हैं। वहीं, 5 से 10 साल तक की उम्र के बच्चों को आधी से एक गोली एक दिन में दी जा सकती है। इससे ऊपर की उम्र के बच्चों को 1 गोली एक दिन में दी जा सकती है। बच्चों की लंबाई और वजन के अनुसार डॉक्टर से भी राय ली जा सकती है कि इसका डोज क्या रखा जाए?

 

गिलोय जूस

अगर आपको गिलोय का तना मिल गया है तो इसे अच्छे से धोकर दो ग्लास पानी में उबाल लें। पानी को उबाल कर आधा कर लें। फिर इसे ठंडा करके रोजाना एक ग्लास जूस पीया जा सकता है।

 

गिलोय का काढ़ा

इसे और बेहतर करने के लिए 2 इंच अदरक, 3-4 तुलसी के पत्ते, गिलोय की बड़ी स्टिक, 2 काली मिर्च और कॉर्न ले लें। अब 2 ग्लास पानी में अदरक, तुलसी और गिलोय मिलाएं। पानी को उबाल कर आधा कर लें। अब गैस बंद करके इसमें काली मिर्च, लौंग डालकर ढक दें। अब 5 से 10 मिनट बाद छानकर इस पानी को गुनगुना करके पी लें। इसे दिन में एक बार 1 ग्लास पीया जा सकता है।

कब लें गिलोय?

फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की हेड न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर नमिता नादर के अनुसार, ‘गिलोय की गोलियों या जूस को खाली पेट सुबह लेना सबसे अधिक लाभकारी है। इसे रोजाना लेने से जलन की समस्या से निजात मिलती है, प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ता है, डायबिटीज नियंत्रित होती है और इम्युनिटी बढ़ती है।

पढ़ें : गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेने से बढ़ेगी इम्युनिटी पढ़ें : गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेने से बढ़ेगी इम्युनिटी Reviewed by चिन्हारी on सितंबर 09, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं